फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Temporary licensees should set up firecrackers only at the marked place

अस्थायी लाइसेंसधारी चिह्नित स्थान पर ही लगाएं पटाखों की दुकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Temporary licensees should set up firecrackers only at the marked place
अस्थाई लाइसेंसधारी चिह्नित स्थान पर ही पटाखों की दुकान लगाएं। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व आतिशबाजों के साथ आयोजित की गई बैठक में कही।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम आयोजित की गई बैठक में डीएम ने स्पष्ट कर दिया कि इस बीच डीएम की ओर से शासन की गाइडलाइन का पालन करने को लेकर अधिक जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सीएफओ की ओर से तय किए गए स्थान पर पटाखों की दुकान लगाएं। पटाखों की दुकान के आसपास बालू व पानी से भरी बाल्टियां आदि होना जरूरी है। किसी भी हालत में पटाखे ओवर रेट न बेचे जाएं। साथ सभी पटाखा दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर लाइसेंस की छाया प्रति रखना जरूरी है।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि आबादी के बीच कोई भी फुटकर विक्रेता व भंडारण तथा बड़ी दुकान वाला विक्रेता पटाखे नहीं बेचेगा। जानकारी मिलने पर कार्रवाई तय है। लकड़ी, घास-फूस व पिन्नी आदि से बनाई गई दुकानें लगाने से बचें। पटाखा बेचने की अनुमति एसडीएम स्तर से दी जाएगी। वह सभी लाइसेंसधारी जिनके गोदाम बाहर व दुकान आबादी में है, तो वह दुकानदार अपनी दुकानें गोदाम के पास ही लगाएं। एसपी ने कहा कि गली-मोहल्ले व आबादी वाले रोड, बाजार तथा रेहड़ी पर पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएफओ ने कहा कि पटाखों की दुकानों पर हेलोजन लाइट न लगाई जाए तथा सभी दुकानों के बीच 3 से 4 मीटर का फासला होना जरूरी है। दुकान बंद करते समय लाइट बंद करके जाएं। साथ ही मोमबत्ती व दीपक भी जला न रहने दें। इस बीच एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी व एएसपी श्रीश चंद्र समेत सभी एसडीएम व सीओ, जिला स्तरीय अधिकारी व पटाखा विक्रेता व अन्य व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed