{"_id":"672d25eed44157722200d17a","slug":"tempo-overturns-out-of-control-driver-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116213-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, चालक की मौत
Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव नूरियो सराय में संभल-चंदौसी मार्ग पर टेंपो पलट गया। हादसे में थाना बनियाठेर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी टेंपो चालक शिवम शर्मा (29) की मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के बड़े भाई अर्जुन शर्मा ने बताया कि शिवम बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के करीब संभल से टेंपो से सवारी लेकर चंदौसी के लिए जा रहा था। नूरियो सराय के पास सवारी से किराया के पैसे लेते से किसी वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका भाई शिवम टेंपो के नीचे दब गया। टेंपो में बैठे यात्रियों को तो मामूली चोट आई लेकिन शिवम टेंपो के नीचे दबा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम को टेंपो के नीचे से निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मां राधा और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।