{"_id":"65ff2f26c63e5647f50774e6","slug":"tempo-overturns-after-colliding-with-nilgai-elderly-man-crushed-to-death-sambhal-news-c-204-1-chn1002-108688-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा, दबकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा, दबकर बुजुर्ग की मौत
Sun, 24 Mar 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बहजोई से सवारी लेकर चंदौसी आ रहा टेंपो अफजलपुर डरौली के समीप नीलगाय से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में बहजोई के गांव भवन निवासी सुरेश (70) की टेंपो के नीचे दबकर मौत हो गई।
शनिवार की सुबह गांव भवन निवासी सुरेश रिश्तेदारी में गमी होने पर बिसौली जा रहे थे। पत्नी नत्थो और भतीजी पूनम भी उनके साथ थीं। तीनों बहजोई से चंदौसी जाने के लिए टेंपो में सवार हो गए। टेंपो में पहले से आठ लोग बैठे थे। सुबह साढ़े 10 बजे करीब टेंपो बहजोई-चंदौसी मार्ग पर अफजपुर डरौली के समीप पहुंचा। उसी समय अचानक से बीच रास्ते में नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराते हुए टेंपो सड़क पर पलट गया और सुरेश टेंपो के नीचे दब गए। वह टेंपो में चालक के बराबर बैठे थे। जबकि टेंपो में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने सवारियों को संभालते हुए टेंपो को सीधा कराया। इसके बाद उसी टेंपो की मदद से बुजुर्ग को चंदौसी सीएचसी भेजवाया। चिकित्सक ने यहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर बुजुर्ग का शव पीएम को भेज दिया।