फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tempo collided with a tractor-trolley parked on the roadside, one killed, another injured

Sambhal News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टेंपो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with a tractor-trolley parked on the roadside, one killed, another injured
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के बेरनी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास टेंपो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सराय ज्वालापुरी निवासी रंजीत उर्फ पीके 25 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश जुनावई की बाजार से मीट बेचकर टेंपो से वापस घर लौट रहा था। जबकि टेंपो में जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी का वीर सिंह भी सवार था। जब टेंपो चालक कोतवाली क्षेत्र बेरनी मार्ग पर तहसील से कुछ आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल को उपचार के लिए निजी वाहन से सीएचसी भेजा। जबकि घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीर सिंह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी मनीषा व छह माह के पुत्र आजाद को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की तहरीर दिए जाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed