{"_id":"6293d880225ad73afc27cc43","slug":"teenagers-found-taking-selfie-with-mobile-by-climbing-overhead-tank-chandausi-news-mbd4297237127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहैंड टैंक पर चढ़कर मोबाइल से सेल्फी लेते मिले किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहैंड टैंक पर चढ़कर मोबाइल से सेल्फी लेते मिले किशोर
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी नई बस्ती के पास नगर पालिका में ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया गया है। यहां अन्य मोहल्लों के किशोर पिछले पांच दिन से टैंक पर चढ़कर सेल्फी लेते हैं। रविवार की शाम मौके पर पहुंची पुलिस टैंक पर चढ़े आठ किशोरों को नीचे उतारा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। जबकि टैंक पर तैनात चौकीदार को हिदायत दी।
नगर पालिका परिषद ने शहर में कई स्थानों पर ओवरहैंड टैंक का निर्माण कराया है। जिसमें एक हनुमान गढ़ी स्थित नई बस्ती में टैंक शामिल है। रविवार की शाम अन्य मोहल्ल गोलागंज, लक्ष्मणगंज, जारई गेट से आए अन्य समुदायों के आठ किशोर टैंक पर जा चढ़े थे। जबकि किशोरों को टैंक पर तैनात चौकीदार ने रोकने का प्रयास किया। मगर चौकीदार को धमकी देने के बाद किशोर टैंक पर ऊपर चढ़ गए और मोबाइल से अपनी सेल्फी लेने लगे। मोहल्ले को लोगों ने टैंक पर किशोरों को चढ़ा देखा तो सभासद धारा सिंह को बुलाया। मौके पर पहुंचे सभासद ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरों को टैंक से नीचे उतारा। पुलिस ने किशोरों से टैंक पर चढ़ने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने किशोरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। हनुमानगढ़ी नई बस्ती के लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से अन्य समुदाय के किशोर रोजाना शाम को टैंक पर चढ़ जाते हैं और ऊपर चढ़कर गंदगी करते हैं। जब चौकीदार किशोरों को रोकने का प्रयास करता हैं, तो उसे धमकी देते हैं। लोगों का आरोप है कि जब बस्ती के लोग उन्हें नीचे उतरने को कहते हैं, किशोर टैंक पर चढ़कर पथराव करतेे करते हैं। इससे आसपास के लोगों में रोष व्याप्त है।