{"_id":"611c0aaa8ebc3e43336be907","slug":"teenager-s-body-found-chopped-on-railway-track-suspected-of-suicide-sambhal-news-mbd399562532","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव कटा हुआ मिला, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव कटा हुआ मिला, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में कर लिया। साथ ही शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी की प्राथमिक पड़ताल में आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि आगे की छानबीन की जा रही है। शव की शिनाख्त होने पर अधिक जानकारी मिलेगी।
सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बरेली से मुरादाबाद दिशा को मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरी थी। उसके बाद रेलवे ट्रैक पर डीजल (पावर) संटिंग कर रहा था। इसी दौरान डीजल के लोको पायलट ने करीब 15-16 वर्षीय किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। इसकी जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल रूम व जीआरपी थाने को दी। जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
मंगलवार की सुबह शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। जीआरपी ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी थाने के कार्यवाहक प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।