फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager fell into well with bicycle due to loss of balance

संतुलन बिगड़ने पर साइकिल सहित कुएं में जा गिरी किशोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager fell into well with bicycle due to loss of balance
संभल। थानाक्षेत्र के गांव बेरनी में मंगलवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी साइकिल से राशन घर ले जाते समय सड़क किनारे स्थित पुराने कुएं में गिरी गई। कुएं में बारशि का पानी होने पर किशोरी उसमें डूबने लगी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव बेरनी में मंगलवार सुबह मलखान सिंह की 16 वर्षीय किशोरी राजेश्वरी राशन डीलर के यहां से साइकिल से राशन लेकर घर जा रही थी। रास्ते में साइकिल का संतुलन बिगड़ने पर किशोरी सड़क किनारे 35 फीट पुराने कुएं में गिरी गई। कुएं में बारिश का पानी भरा होने पर किशोरी उसमें डूबने लगी। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरी को कुएं से बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ कर दिया। दो ग्रामीण रस्सी के सहारे कुएं में नीचे उतरे। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को कुएं से बाहर निकाला जा सका। कुएं में गिरने से किशोरी घायल हो गई। उसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। किशोरी के कुएं से सकुशल बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed