{"_id":"685da6ffb564be040806f55d","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-while-installing-fan-wire-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124073-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से किशोरी की मौत
Fri, 27 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। गांव रसूलपुर धतरा निवासी सुखराम की बेटी उर्मिला (15) की बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पंखे तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के समय परिजन धान की रोपाई करने के लिए खेत पर गए हुए थे, जब वह घर लौटे तो किशोरी मृत अवस्था मे मिली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
किशोरी के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह में ही परिवार के सभी लोग धान की रोपाई करने के लिए चले गए थे। दोपहर के समय पंखे का तार लगाते समय हादसे की शिकार हो गई। बताया कि हादसे की जानकारी पड़ोसियों ने दी तो घर पहुंचे। बताया कि पांच बहन भाइयों में तीसरे नंबर की थी। नवंबर में बड़ी बेटी की शादी की जानी थी। इसकी तैयारियों में सभी लगे हुए थे। अब छोटी बेटी की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
पवांसा सब डिवीजन के एसडीओ देहात मनोज कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में नमी रहती है तो इसलिए करंट लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए बिजली उपकरण का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। बच्चे और महिलाओं को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कहीं तार में कट लगा तो उस तार को तत्काल बदल दें।