फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager dies after falling off tractor due to electric shock; two injured.

Sambhal News: ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling off tractor due to electric shock; two injured.
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में शुक्रवार की सुबह में ट्रैक्टर-टिपलर से नीचे गिरकर गांव के ही अनस (17) की मौत हो गई। जबकि अनस का भाई बाबू (25) और जैबुल (40) घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को बिना पुलिस कार्रवाई सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एएसपी कुलदीप सिंह ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को तड़के मो. अनस, भाई बाबू और जैबुल ट्रैक्टर-टिपलर पर सवार थे। बताया जाता है कि गांव में ट्रैक्टर का पहिया नाली में चला गया। इससे तीनों नीचे गिर गए। परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां अनस को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाबू और जैबुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह, सीओ अमन कुमार और इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। परिजनों से जानकारी की। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने बताया कि बिलालपत गांव में खेत पर जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया नाली में चला गया था, जिससे ट्राली बिजली के खंभे से टकरा गई और करंट फैल गया। इस घटना में किशोर की मौत हुई है। परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।

00000
गांव में चर्चा करंट लगने से हुई मौत
मोहम्मद अनस की मौत करंट लगने से हुई है, इस तरह की चर्चा गांव में चल रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान मोड़ पर ट्रैक्टर-टिपलर का पहिया नाली में चला गया था। इससे टिपलर पर करंट आया और मोहम्मद अनस समेत तीनों नीचे गिर गए। डॉक्टर ने अनस को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी दोनों का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed