फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager dies after being hit by train

मालगाड़ी की चपेट में आकर किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by train
मालगाड़ी की चपेट में आकर किशोर की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनारी। कस्बा धनारी बस्ती के निकट मालगाड़ी की चपेट में आकर 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

धनारी कस्बा बस स्टैंड निवासी पप्पू कुमार का 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शनिवार की शाम बस्ती के नजदीक व रेलवे स्टेशन के पास प्लेटफार्म के समीप पटरी पर घूम रहा था। अलीगढ़ की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस चंदौसी घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को रेलवे पटरी से अलग किया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक युवक के शव को पीएम के लिए ले जाए जा रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि किशोर सुनाई कम आती थी। इसीलिए रेल इंजन की आवाज नहीं सुन सका और हादसा हो गया। मृतक किशोर छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। मृतक की मां संजीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed