{"_id":"6053a46b8ebc3e8d1a153d3d","slug":"teenager-accused-of-indecent-during-treatment-chandausi-news-mbd383423173","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान चिकित्सक पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान चिकित्सक पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के एक नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान किशोरी ने चिकित्सक पर अश्लील हरकतें व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थाना रजपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का गुन्नौर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। अब दोबारा से तबियत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक किशोरी को अलग कमरे में ले गया और परीक्षण करने के दौरान उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की।
किशोरी के विरोध करने पर चिकित्सक ने अभद्रता की। किशोरी ने बाद में परिजनों को घटना से अवगत कराया। किशोरी ने परिजनों के साथ कोतवाली जाकर महिला चौकी में चिकित्सक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।