फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teej: We will swing on the swing, Malhar song will be sung

तीज : झूले पर बढ़ाई पींगे, गया गीत मल्हार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teej: We will swing on the swing, Malhar song will be sung
संभल। जिले भर में हरियाली तीज हर्षोल्लास के साथ के साथ मनाई गई। महिलाओं ने शृंगारकर हाथाें में मेहंदी रचाई और झूले पर पींगे बढ़ा कर मल्हार गाया। इस दौरान फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य भी भी किया।रोटरी क्लब संभल मिडटाउन की ओर से एक बैंक्वेट हॉल में हरियाली तीज उत्सव सिंधारा हर्षोल्लास से मनााया गया। इसमें महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर धमाल मचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष डा. प्रशांत वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया। सदस्यों ने भगवान गणेश, शिव और पार्वती की वंदना और आरती की। डाॅ. उर्वशी वार्ष्णेय ने कहा कि तीज का त्योहार हमारे देश, सामाजिक एकता और अखंडता का प्रतीक है। राधिका अग्रवाल ने कहा कि यह त्योहार महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन

पंक्चुअलिटी पुरस्कार रूपाली अग्रवाल को मिला। नए सदस्यों मनीष अग्रवाल, प्रभात रस्तोगी, प्रियांशु वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, सचिन अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय का स्वागत हुआ। गौरी और अनाया ने शिव-पार्वती की धुन पर नृत्य कर मन मोह लिया। अमित, पारुल, मनोज और निशा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। रेणु वार्ष्णेय ने मल्हार लोक गीत, सावन गीत गाया। समूह नृत्य में डा. उर्वशी वार्ष्णेय, राधिका अग्रवाल, शैली भारद्वाज, शिल्पी वार्ष्णेय, सुरभि टंडन, नीरू चाहल, रिया गुप्ता ने नृत्य कर धूम मचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पना आर्य, गरिमा ने कपल गेम, लकी गेम, हाऊजी जैसे खेल खेले। खेल प्रतियोगिता में गौरी ने पुरस्कार जीता। तीज क्वीन का खिताब नीरू वेद चाहल को मिला। निर्णायक डा. उर्वशी वार्ष्णेय ने उन्हें ताज और माला पहनाकर पुरस्कृत किया। लकी कपल में प्रियांशु, सुहानी को इनाम मिला। श्वेता शर्मा, करमजीत कौर, दिव्या अग्रवाल, हर्षी रस्तोगी ने आदि झूला झूलकर सेल्फी ली। संचालन शिल्पी वार्ष्णेय ने किया।

0000000
लायंस क्लब के उत्सव में डाॅ. मोहसिना बनीं तीज क्वीन


संभल। लायंस क्लब संभल की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम की शुरुआत शालिनी वार्ष्णेय और नीलिमा वार्ष्णेय ध्वज वंदना, शांति पाठ, गायत्री मंत्र और राष्ट्रगान से की। महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य किया। इनमें नेहा अग्रवाल, रुचि गर्ग, लक्ष्मी वार्ष्णेय, राधा अग्रवाल के नृत्य ने मन मोह लिया। वन मिनट गेम में सुदेश अग्रवाल, अनीता गुप्ता, योगिता भारद्वाज, मीनू रस्तोगी ने बाजी मारी। मुख्य आकर्षण तीज क्वीन का चुनाव लकी ड्रा द्वारा किया गया। इसमें डा. मोहसिना शहजाद ने बाजी मारी। ज्योति गुप्ता और रुचि गर्ग ने सदस्यों को तीज का उपहार दिया। इस दौरान ज्योति गुप्ता, रुचि गर्ग, सुदेश अग्रवाल, योगिता भारद्वाज, मीनू रस्तोगी, अनुराधा रस्तोगी, शालिनी वार्ष्णेय, नाहिद रजा, मोहसिना शहजाद आदि रहीं। संचालन पूजा गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed