फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teej: Created a buzz by presenting song and dance

तीज : गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर मचाई धूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Teej: Created a buzz by presenting song and dance
संभल। हरियाली तीज के मौके पर अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा (महिला) ने तीजोत्सव धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। तीज क्वीन मुस्कान गुप्ता चुनीं गईं।
विज्ञापन

संभल में माथुर वैश्य धर्मशाला में कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना और स्वागत गान से की गई। महिलाओं ने तीज के गीत, मल्हार गाए। राखी, गौरी, निशि, पूनम, कविता, नैना, रांची, मुस्कान, भव्या, इदिका, आख्या, पर्निका, आहना ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। वन मिनट गेम, तीज क्वीन और हाथ से बनी हुई ज्वेलरी की प्रतियोगिता हुई। लकी ड्रा भी निकाला गया। लकी ड्रा पारुल गुप्ता का निकला जबकि ज्वैलरी प्रतियोगिता में लवी गुप्ता की जीत हुई। तीज क्वीन का ताज मुस्कान गुप्ता के सिर सजा।
विज्ञापन

महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला और एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। इस दौरान शीतल, मंजू, वंदना, अंजू, इंदू, शशिबाला, पूनम, ममता, निशा, कुमकुम, अनुराधा, रितु आदि रहीं। अध्यक्षता रंजना गुप्ता ने तथा संचालन संगीता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं ने प्रस्तुत किए गीत और मल्हार
संभल। विश्व हिंदू परिषद की महिलाओं ने हयातनगर के शिव मंदिर में हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया। महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र धारण किए। रीता आर्य दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीत प्रस्तुत किए। पुष्पा देवी और कल्पना वार्ष्णेय ने सावन मल्हार गाईं। विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजिका दीपा वार्ष्णेय और पुष्पा देवी ने तीज क्वीन का शृंगार किया। लक्ष्मी आर्य, सारिका आर्य और लक्ष्मी वार्ष्णेय ने गेम खिलाए। प्रतिमा वार्ष्णेय ने भगवान शिव के भजनों पर नृत्य की तो नीरू, माधवी ने राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। दीपा, पुष्पा और कल्पना ने शिव पार्वती की नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान ममता, नीरू, ऊषा, लक्ष्मी, धन्नो, स्नेहा, भूमिका, दीपा, कल्पना, पुष्पा, प्रतिमा निर्मल आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed