फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tears welled up on seeing the staging of Krishna devotee Meerabai episode

Sambhal News: कृष्ण भक्त मीराबाई प्रसंग का मंचन देख छलछला गईं आंखें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tears welled up on seeing the staging of Krishna devotee Meerabai episode
चंदौसी(संभल)। गणेश मंदिर के सामने स्थित आश्रम में चल रही रासलीला में मंगलवार का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मथुरा से आए कलाकारों ने मीराबाई के चरित्र का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कलाकारों पर दर्शकों ने पुष्प वर्षा की। मंगलवार को मथुरा से आए कलाकारों ने रासलीला के मंचन में दिखाया कि बचपन से ही मीराबाई भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त होती हैं। जब वह विवाह योग्य हो जाती है तो उनके परिवार के लोग उनका विवाह कराना चाहते थे लेकिन मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण को पति मानती हैं और अन्य किसी से विवाह नहीं करना चाहती। लेकिन उनके परिवार के लोग उनकी इच्छा के विरुद्ध जाकर मीराबाई का विवाह मेवाड़ के राजकुमार भोजराज से करा देते हैं।
विज्ञापन

अगले मंचन में दिखाया कि भोजराज की मृत्यु के बाद मीराबाई की भक्ति दिनों दिन बढ़ती जाती है। वह मंदिरों में श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने घंटों- घंटों नाचती है। उनकी भक्ति पति के परिजनों को अच्छी नहीं लगती और वे फिर मीराबाई को मारने का प्रयास करते हैं। लेकिन श्रीकृष्ण की कृपा से मीराबाई को कुछ नहीं हुआ। रासलीला मंडल में चुनमुन उपाध्याय, बब्बू, विकास वासुदेव, विष्णु ,श्रयांश, लोकेश, मनोज व्यास, वीरेंद्र शर्मा, नागेश, भोलू कलाकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed