{"_id":"67f9662a82c3fdfcec0d621a","slug":"teams-left-to-arrest-the-accused-in-fake-insurance-and-dhanvarsha-case-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-121343-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फर्जी बीमा व धनवर्षा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फर्जी बीमा व धनवर्षा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना
Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)।
फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर बीमा की राशि हड़पने व फर्जी तरीके से आधार कार्ड में संशोधन करने आदि के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जिले से दूसरे जिलों व राज्यों को रवाना हो चुकी हैं। आईपीएस एएसपी ने बताया कि इसके अलावा धनवर्षा वाले मामले में भी गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रोफेसर दशरथ सिंह व डीएन त्रिपाठी से जुड़े संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी को भी पुलिस टीमें रवाना हुई हैं।
एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि यह पुलिस टीमें दिल्ली समेत दूसरे राज्यों व जिलों से मिले इनपुट के आधार पर रवाना की गई हैं। जल्द ही टीमें आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले के लिए लौटेंगी। इसके बाद पूरे मामलों में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर बीमा की रकम हड़पने व आधारकार्ड में संशोधन कर आयु कम करने के मामलों समेत लोन पर ट्रैक्टर लेने आदि मामलों में अब तक कई अमरोहा व बुलंदशहर समेत जिलों के करीब 28 लोगों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। इनमें दूसरे जिलों के बैंक व इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी समेत अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने धनवर्षा मामले में भी फर्जी बीमा, अवैध तरीके से आधार कार्ड में संशोधन कर आयु कम करने व लोन पर ट्रैक्टर आदि लेने के मामलों में भी कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
कोट
फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बीमा राशि हड़पने समेत आधार कार्ड संशोधन कर आयु कम कराने व लोन पर ट्रैक्टर लेने आदि मामलों में नए सुराग मिलने के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हुई हैं। वहीं, धनवर्षा मामले में भी दिल्ली समेत अन्य राज्यों व जिलों से इनपुट मिलने पर पुलिस टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने जिले से निकली हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सभी मामलों में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
अनुकृति शर्मा, आईपीएस एएसपी (दक्षिणी), संभल