{"_id":"678d490dd2bf23bcfd053217","slug":"teachers-were-made-aware-to-inculcate-a-sense-of-dedication-towards-duty-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116972-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिक्षकों में कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिक्षकों में कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने के प्रति किया जागरूक
Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के ब्लॉक बनियाखेड़ा में कर्तव्य बोध दिवस शैक्षिक संगोष्ठी में बोलते वक्ता- संवाद
- फोटो : संवाद
चंदौसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से रविवार को स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पखवाड़ा के तहत कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक बनियाखेड़ा के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों में कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की प्रतिनिधि बनियाखेड़ा ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह, जिला समन्वयक दीनदयाल शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह ने कहा कि शिक्षक देश की नींव है। बेसिक का शिक्षक चाहे तो देश की दशा और दिशा तय कर सकता है। अध्यक्ष डॉ. दानवीर सिंह यादव ने कहा कि बेसिक के शिक्षक बाल मन को जैसा चाहे वैसा बना सकते हैं। सबसे पहले शिक्षकों को अपने कर्तव्य का बोध करना होगा तभी किसी और से अपेक्षा की जा सकती है। जिला समन्वय दीनदयाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक अगर सही से अपने कर्तव्यों का बोध कर लें तो कोई उनका शोषण नहीं कर सकता।
अतिथि डा. राजकुमार वैदिक ने कहा कि शिक्षकों का कर्तव्य बच्चों को किताबी ज्ञान देना ही नहीं, नैतिक ज्ञान देना भी है। डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि शिक्षक को सबसे पहले अपने आप को आदर्श बनना चाहिए तभी बच्चे या कोई और आदर्श बनने के लिए प्रेरित होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष विकास यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विकास शर्मा, सुदेव कुमार, पूनम सिंह, प्रीति मिश्रा, संदेश चौधरी, गौरव यादव, उधम सिंह, अलका सिंह, रेशू वार्ष्णेय, अश्वनी शर्मा, अवनेश शर्मा, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन छन्नू शर्मा ने किया।