{"_id":"69a35044189a798c1802dcc7","slug":"teachers-and-employees-staged-a-protest-after-not-receiving-their-salaries-for-four-months-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127311-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार माह का वेतन न मिलने पर शिक्षक-कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार माह का वेतन न मिलने पर शिक्षक-कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम कॉलेज के स्ववित्तपोषित खंड के शिक्षकों व कर्मचारियों में चार माह का वेतन न मिलने पर रोष व्याप्त है। उनकी होली फीकी जा रही है। गुस्साए शिक्षक व कर्मचारियों ने शनिवार को भी कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। वेतन भुगतान शीघ्र न होने पर छह मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
एसएम कॉलेज में गेट संख्या दो पर स्ववित्तपोषित खंड के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। एकजुटता के नारे लगाए। सहायक शिक्षक डॉ. अजय प्रकाश ने बताया कि कॉलेज के किसी भी शिक्षक व कर्मचारियों को नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक वेतन न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस के साथ ही होली का त्योहार नहीं मना पा रहे हैं।
कॉलेज में प्राचार्य एवं प्राधिकृत नियंत्रक/जिलाधिकारी से वेतन शीघ्र देने की मांग की गई है। शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो छह मार्च से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस दौरान डॉ. स्तुति वशिष्ठ, प्रीति चौधरी, डॉ. वंदना गुप्ता, पूजा अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, नेहा, अंजू चौहान, एकता भारती, शिवांगी शर्मा, दीपमाला, नरेश कुमार, कंचन कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा मौजूद रहे। संवाद