{"_id":"668f1849f35f226f910bc774","slug":"teacher-used-mobile-for-three-hours-in-six-hours-of-duty-suspended-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-112179-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिक्षक ने छह घंटे की ड्यूटी में तीन घंटे चलाया मोबाइल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिक्षक ने छह घंटे की ड्यूटी में तीन घंटे चलाया मोबाइल, निलंबित
Thu, 11 Jul 2024 04:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। गांव शरीफपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रेम गोयल ने छह घंटे की ड्यूटी के दौरान तीन घंटे मोबाइल का इस्तेमाल किया। जिसमें 1.17 घंटे कैंडी क्रश गेम खेला। जिलाधिकारी राजेंद्र पैन्सिया के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पैन्सिया शरीफपुर गोशाला में पशुओं की मौत की सूचना पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर में लौटते समय वह गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंच गए। डीएम ने स्कूल में तैनात शिक्षक प्रेम गोयल का मोबाइल चेक किया तो पाया कि शिक्षक ने ड्यूटी के दौरान तीन घंटे तक मोबाइल चलाने में बिताए। शिक्षक ने ड्यूटी के दौरान 1.17 घंटे कैंडी क्रश गेम खेला, बाकि 1.43 मिनट सोशल मीडिया और काॅल में बिताया। जिसके बाद डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही अन्य शिक्षकों को भी चेतावनी दी है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।
डीएम को बच्चों के होमवर्क में मिलीं त्रुटियां
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को दिया जाने वाला होमवर्क जांचा। इसमें एक शिक्षक की कॉपी के एक पृष्ठ में नौ त्रुटि, दूसरे शिक्षक के पृष्ठ में 23, तीसरे शिक्षक के पृष्ठ में 11, चौथे शिक्षक के एक पृष्ठ में 21, पाचवें शिक्षक के एक पृष्ठ में 18 और एक अन्य शिक्षक के एक पृष्ठ में 13 त्रुटियां पाई गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद खराब स्थिति है। नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के लिए कहा। साथ ही कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को दिए गए होमवर्क में काफी खामियां मिली हैं।