{"_id":"689504f52578106379029384","slug":"teacher-suspended-on-charges-of-molesting-a-student-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-125649-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में घिरा शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में घिरा शिक्षक निलंबित
Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
संभल। ब्लॉक संभल के एक गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में घिरे सहायक अध्यापक धर्मेश कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी संभल द्वारा की गई जांच और आख्या देने के बाद हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच खंड शिक्षा अधिकारी बहजोई देवेंद्र कुमार सिंह को नामित करते हुए शिक्षक के खिलाफ विस्तृत आरोपपत्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को छात्रा से छेड़खानी के मामले में पिता और ग्रामीणों ने परिषदीय स्कूलों पर आकर हंगामा किया था। पुलिस भी मौके पर आ गई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे। संवाद
विज्ञापन