फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teacher injured in bull attack dies during treatment

बैल के हमले में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher injured in bull attack dies during treatment
संभल। गैलुआ गांव में बैल ने युवक पर हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। चीख-पुकार होने पर परिजन मौके की ओर दौड़े। बैल को भगाया और घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव गैलुआ निवासी रंजीत (25) पुत्र गंगासरन गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे करीब अपने बैल खेतों में ले जाने के लिए खूंटे से खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बैल ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुुकार होने पर परिजन आए तो युवक को संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रंजीत गाजियाबाद में एक विश्वविद्यालय के कालेज में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। बुधवार की रात ही शिक्षक घर लौटे थे। सुबह खेत पर जाने के लिए बैल खोल रहे थे और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed