फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teacher in charge of Composite School Kudhfatehgarh suspended

Sambhal News: कंपोजिट विद्यालय कुढ़फतेहगढ़ के इंचार्ज अध्यापक निलंबित

Sun, 29 Oct 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher in charge of Composite School Kudhfatehgarh suspended
चंदौसी (संभल)। कंपोजिट विद्यालय कुढ़फतेहगढ़ में एबीएसए को निरीक्षण में खामियां मिली थी। उपस्थिति रजिस्टर व मिड डे मील रजिस्टर में बच्चों की संख्या अधिक दर्ज की थी। एबीएसए की संस्तुति पर बीएसए ने विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक रामवीर आर्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच एबीएसए बहजोई को सौंपी है।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा ब्लॉक के एबीएसए ने दस अक्तूबर को कंपोजिट विद्यालय कुढ़ फतेहगढ़ का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में विद्यालय में गंदगी, डस्टबिन में अवशेष भोजन मिला था। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं थी। विद्यायलय में 162 छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति पंजिका में 76 छात्र अंकित थे। जबकि मौके पर 60 छात्र मिले थे। नौ अक्तूबर सोमवार को फलाें का वितरण नहीं किया गया। विद्यालय में मिड डे मील का सैंपल नहीं था और न ही सुरक्षित रखा पाया गया। विद्यालय में छात्रों को आयरन व फॉलिक एसिड की टेबलेट का वितरण नहीं किया गया। विद्यालय में कुछ किताब भी छात्रों को नहीं बांटी गई। विद्यालय को किचन गार्डन की धनराशि प्राप्त हुई, पर किचन गार्डन नहीं बनाया गया। एबीएसए ने इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा, पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद एबीएसए ने इंचार्ज अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निलंबित किए जाने की संस्तुति कर रिपोर्ट बीएसए को दी। बीएसए ने इंचार्ज अध्यापक रामवीर आर्य को निलंबित कर लिया है। साथ ही मामले की जांच एबीएसए बहजोई को सौंपी है।
विज्ञापन

-----
एबीएसए के निरीक्षण में खामियां मिली थी। उनकी रिपोर्ट व संस्तुति के आधार पर इंचार्ज अध्यापक को निलंबित किया गया है। उनके जांच कराई जा रही है।
चंदशेखर, बीएसए संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed