{"_id":"577575b24f1c1b797179adb0","slug":"teacher-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबी निजी स्कूल की शिक्षिका, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबी निजी स्कूल की शिक्षिका, लापता
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से खादर में बढ़ी बेचैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर स्थित बीडी इंटर कालेज की इंग्लिश टीचर गुरुवार को सुबह आठ बजे गंगा में नहाने के दौरान डूब गई। देर शाम तक गोताखोरों ने शिक्षिका की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। शिक्षिका की शादी 10 जुलाई को अलीगढ़ निवासी युवक से होनी थी। इसको लेकर गुरुवार को वह अपने लिए लहंगा पसंद करने के लिए परिजनों संग अलीगढ़ के लिए जा रही थी। इस बीच सब गंगा नहाने चले गए।
सरायतरीन निवासी आकांक्षा गुप्ता हयातनगर स्थित बीडी इंटर कालेज में टीचर है। आकांक्षा गुप्ता अपने पिता डा. केके गुप्ता और मां नूतन और भाई अभिनव के साथ अलीगढ़ के लिए गुरुवार सुबह चली थी। कार से यह लोग जब नरौरा पहुंचे तो गंगा स्नान के लिए रूके तो स्नान के दौरान आकांक्षा गहरे पानी में चली गई।
पास में ही नहा रहे परिजनों ने शोर मचाया। इस पर तैराक कूदे फिर गोताखोर भी लगे लेकिन आकांक्षा का देर शाम तक पता नहीं लग सका था।
चचेरे भाई कौशल ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली वह कुछ लोगों को साथ लेकर नरौरा पहुंचे। गोताखोरों की संख्या बढ़ाई गई, मगर पता नहीं चला। इसके बाद बुलंदशहर के डीएम से संपर्क निकालकर बातचीत की गई। तब कहीं जाकर डैम के फाटक बंद हुए और तलाश तेज हुई।