फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Taxi stand will be operated as per rules by marking land in cities- DM

नगरों में भूमि चिह्नित कर नियमानुसार होगा टैक्सी स्टैंड का संचालन- डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Taxi stand will be operated as per rules by marking land in cities- DM
चंदौसी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीएम व एसपी ने अधिकारियों की मीटिंग ली। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि अवैध रूप से सार्वजनिक भूमि पर भी टैक्सी अथवा बस स्टैंड नहीं बनाया जाएगा। भूमि चिह्नित कर नियमानुसार ही टैक्सी स्टैंड का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मीटिंग में डीएम मनीष बंसल ने कहा कि कोई भी अपने निजी स्थान पर स्टैंड बना सकता है। पर उसकी अनुमति पहले संबंधित अधिकारी से लेनी होगी। साथ ही स्टैंड पर आधारभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। जैसे कि पेयजल,शौचालय, बैठने की व्यवस्था इत्यादि होनी चाहिये। सभी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी, सीओ अपने अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें, कि टैक्सी स्टैंड या बस स्टैंड है या नहीं। अगर नहीं है तो एक भूमि चयनित कर नियमानुसार उसका संचालन किया जाए। जनपद में अवैध पार्किंग बनाकर अवैध वसूली करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अतिक्रमण हटाते समय पुलिसकर्मी अपने साथ महिला पुलिसकर्मियों को अवश्य साथ रखे। डीएम ने कहा कि जनपद में प्रत्येक दशा में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाए एवं अतिक्रमण मानक के अनुसार हटाया जाए। बीएसए व डीओआईएस को जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने कहा। मीटिंग में एसपी चक्रेश मिश्र, सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, सभी एसडीएम, सभी सीओ, एआरटीओ, नगर निकायों के ईओ व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed