{"_id":"677c2da8e3df1897a9050571","slug":"tata-magic-ran-over-two-people-one-died-relatives-blocked-the-road-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118068-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टाटा मैजिक ने दो को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, परिजनों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टाटा मैजिक ने दो को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, परिजनों ने जाम लगाया
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला में सोमवार की सुबह करीब 8.30 बजे पैदल जा रहे दो लोगों को बेकाबू टाटा मैजिक ने रौंद दिया। इसमें निवासी चमन सिंह (35) की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा साथी अमरोहा के थाना गजरौला अंतर्गत गांव खादर पप्सरा निवासी कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चमन सिंह के परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम को खुलवाया।
मदाला फत्तेहपुर निवासी चमन सिंह के भाई फूल सिंह ने बताया कि उनके भाई का मकान का निर्माण चल रहा है। सोमवार की सुबह सैनेटरी का सामान लेने के लिए चमन सिंह अपने साले के बेटे कुलदीप के साथ घर से निकले थे। संभल-असमोली मार्ग पर असमोली की ओर से आए टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। चमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
भाई ने बताया कि उनके भाई के परिवार में पत्नी शीला के अलावा दो बेटी व दो बेटे हैं। मजदूरी कर परिवार की गुजर कर रहा था। हादसे ने उसकी जान ले ली। सीओ असमोली आलोक सिद्धू ने बताया कि मृतक के गुस्साए परिजनों ने कुछ देर के लिए जाम लगा दिया था। बाद में उन्हें समझा दिया गया था। जिसके बाद जाम खुल गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात टाटा मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
000000000
हादसे के बाद भाग गया चालक
हादसा किस कारण से हुआ इसकी जानकारी तो पीड़ित परिजन नहीं दे सके लेकिन वह जाम लगाकर हंगामा करते रहे। पीड़ित परिजनों ने आरोपी चालक को मौके पर लाने की मांग की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और टाटा मैजिक को कब्जे में लेकर थाने भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपी चालक पीड़ित परिजनों को मिल जाता तो उसके साथ कोई हादसा हो सकता था। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जो जाम खुलने के बाद काफी देर बाद सामान्य हो सकी।
कुछ देर मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया था। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का उपचार चल रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। टाटा मैजिक कब्जे में ले लिया गया है।
आलोक सिद्धू, सीओ, असमोली