फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tantrik caught in Sambhal for taking out the dead body of a newborn baby from the grave

लाश का दुश्मन: संभल में पकड़ा गया नवजात शिशु का शव कब्र से निकालने वाला तांत्रिक, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

Sun, 29 Oct 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Oct 2023 10:19 PM IST
सार

बिलाल ने बताया कि उनके बड़े भाई मोहम्मद यूसुफ शिशु की कब्र पर रविवार की सुबह फजर की नमाज के बाद फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। इस दौरान गांव निवासी युवक कब्र से नवजात का शव निकाल रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Tantrik caught in Sambhal for taking out the dead body of a newborn baby from the grave
कब्र से शव निकालते पकड़ा गया तांत्रिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के संभल स्थित असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में रविवार की सुबह नवजात शिशु का शव कब्र से निकालते समय एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। आरोपी युवक तांत्रिक बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कब्र खोलने की घटनाएं गांव में हो चुकी हैं। गांव शहबाजपुर कलां गांव निवासी बिलाल पुत्र अख्तर हुसैन की पत्नी आसमीन ने शुक्रवार की रात शिशु को जन्म दिया था। शिशु की तबियत बिगड़ी तो परिजन गांव में उपचार के लिए ले गए। जहां शिशु ने दम तोड़ दिया था। इस शिशु को शनिवार की सुबह गांव के कब्रिस्तान में दफन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाल ने बताया कि उनके बड़े भाई मोहम्मद यूसुफ शिशु की कब्र पर रविवार की सुबह फजर की नमाज के बाद फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। इस दौरान गांव निवासी युवक कब्र से नवजात का शव निकाल रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

बताया कि आरोपी तांत्रिक क्रियाओं में शामिल रहता है। वह तंत्र क्रिया के लिए ही नवजात का शव निकाल रहा था। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस ने बिलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed