{"_id":"61477a7b8ebc3e688c26682e","slug":"tanjim-won-bronze-medal-in-taekwondo-championship-sambhal-news-mbd403252440","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंजीम ने जीता ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंजीम ने जीता ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक
विज्ञापन
संभल। यूपी नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिरसी निवासी तंजीम हादी ने कांस्य पदक जीत कर कस्बा सिरसी के साथ जनपद संभल का नाम रोशन किया है। परिजनों व मित्रजनों में खुशी की लहर है।
कस्बा सिरसी के मोहल्ला गुन्नौरी निवासी सुरूर हादी के पुत्र तंजीम हादी सिरसी सादात डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और ताइक्वांडो में अपना व देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। वह पढ़ाई के साथ ताइक्वांडो को भी पूरा समय देते हैं।
अपने कठिन परिश्रम और लगन के चलते वह जनपद, मंडल व राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं। बीते 17 व 18 सितंबर को बरेली में संपन्न हुई यूपी नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर कस्बा सिरसी के साथ संभल जिले का नाम भी रोशन किया है।