फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Talent is developed in the university: Vice Chancellor

विश्वविद्यालय में होता है प्रतिभा का विकास : कुलपति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Talent is developed in the university: Vice Chancellor
संभल। एमजीएम कॉलेज संभल में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के प्रथम सत्र के उद्घाटन के मौके पर कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी का संबोधन नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिखाया गया। इस उद्बोधन का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विश्वविद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं है, यह वह मंच है जहां आपकी प्रतिभा का विकास होता है, विचारों को उड़ान मिलती है और जीवन के प्रति दृष्टिकोण निर्मित होता है।शुक्रवार को जेएस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा में कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी का संबोधन विश्वविद्यालय परिक्षेत्र संभल, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को दिखाया गया। कुलपति ने कहा कि विद्या अमरत्व प्रदान करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विजन की चर्चा करते हुए कहा कि परिवर्तनकारी शिक्षा का अग्रदूत बनने की आकांक्षा, ज्ञान, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों और संबद्ध संस्थानों को समग्र विकास और सतत् विकास की दिशा में सशक्त बनाना ही प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि छात्र-छात्राओं को संस्कारवान, ज्ञानवान और अनुशासन प्रिय बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें अध्ययन के प्रति रुचि संपन्न बनाकर नवाचार के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर डा. योगेंद्र सिंह, डा.मो.अहमद,डा. दुष्यंत मिश्र,डा. इमरान खान,डा.फहीम अहमद,अनुज कुमार आदि रहे।

बहजोई महाविद्यालय में दिखाया कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में गुरु जंभेश्वर विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को बताया कि यह एक नई शुरुआत है। एक नया संस्थान, नए विद्यार्थी और नए सपने। यह समय अपने लक्ष्य तय करने और उन्हें पाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने का है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय सिर्फ एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व, सोच और भविष्य को संवारने का माध्यम है। इस बीच गौरव कुमार, नेमपाल सिंह, संजय कुमार, डॉ. बलवीर, पूजा शर्मा, दीप्ति रानी, मेघा मल्होत्रा व गीता रानी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed