फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   talab se mitti nikal rhi mahila ki dhang girne se maut

तालाब से मिट्टी निकाल रही महिला ढांग में दबी, मौत

Thu, 26 Jan 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 26 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
यह देख पास में खड़ी मां-बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। महिला को ढांग के नीचे से निकालकर गंभीर हालत में संभल लाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


गांव शकरपुर सोत निवासी रामरतन और उनकी पत्नी ममता (30वर्ष) बुधवार को गांव में ही स्थित तालाब से घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने जंगल गए थे। दोनों पति पत्नी मिट्टी खोद रहे थे। तभी रामरतन मिट्टी पहुंचाने के लिए घर चला गया। ममता मिट्टी खोदने के लिए लग गई।
विज्ञापन


तभी एक ढ़ांग भरभराकर ममता के ऊपर गिर गई। इससे ममता मिट्टी के नीचे दब गई। बराबर में खड़ी गांव की महेश की पत्नी क्रांति और बेटी काजल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ममता को बाहर निकाला। परिजन ममता को गंभीर हालत में संभल के निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां डाक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिवार में मोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात वर्ष पहले भी ढांग के नीचे दबी थीं तीन युवती 
संभल। शकरपुर सोत स्थित तालाब में सात वर्ष पहले भी तीन युवती दब गईं थीं। गनीमत रही थी कि तीनों को बचा लिया गया था। राजकुमारी, राखी और सर्वेश सात वर्ष पहले इसी तालाब से मिट्टी खोद रही थी। वह भी ढांग के नीचे दबकर घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed