फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Taking stock of preparations for Kanwar Yatra

चंद्रशेखर आजाद के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Taking stock of preparations for Kanwar Yatra
सरायतरीन स्थित मंगलपुरा में हिंदू जागृति मंच की ओर से चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अनंत कुमार अग्रवाल, सतीश शर्मा व आदेश कुमार शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। विष्णु कुमार ने राष्ट्रभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला गाकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति मय बनाया। आदेश कुमार शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद द्वारा भारत माता की तन मन धन से की गई सेवाओं को याद किया। सीमा आर्या ने चंद्रशेखर आजाद को निर्भीक, बलिदानी, कर्मठ, युवा, साहसी एवं राष्ट्र धर्म का जीवंत उदाहरण बताया।

अरविंद शंकर शुक्ला ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारत माता के सच्चे सपूत थे। मंच के मुकेश कुमार शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद द्वारा शिक्षा छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूदना, न्यायाधिकारी के सामने साहस से अपना नाम आजाद पिता का नाम स्वतंत्र तथा घर का पता जेलखाना बताकर अदम्य साहस का परिचय देना व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नेतृत्व करना और अपने देश पर स्वयं को बलिदान कर देना हम सबके लिए प्रेरणा बताया। संतोष कुमार गुप्ता, नवल किशोर, प्रेम शंकर सैनी, विकास शर्मा, विशाल शर्मा, हेमलता शर्मा, निशा आर्य, रश्मि शर्मा, सारांश शर्मा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सतीश कुमार शर्मा व संचालन अरविंद शंकर शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed