{"_id":"5759be8c4f1c1bca389c6091","slug":"taking-selfi-in-army-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा में चूक की जांच सीओ को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा में चूक की जांच सीओ को
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को चंदौसी में केंद्रीय मंत्रियों के हेलीकाप्टर में बैठकर फोटो खिंचवाते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात जून को चंदौसी आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते के हेलीकोप्टर के निकट जन सामान्य लोगों के पहुंचने और हेलीकोप्टर में बैठकर फोटो खिचवाने के मामला सुर्खियों में आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने सीओ चंदौसी को जांच सौंपी है।
केंद्रीय मंत्रियों के हेलीकोप्टर से उतर कर कार्यक्रम में जाने के बाद वहां कुछ लोगों ने पायलेट व सुरक्षा कर्मियों को विश्वास में लेकर सेना के हेलोकोप्टर के साथ फोटो खिचवाए थे। हेलीकोप्टर के अंदर बैठकर सेल्फी भी खींची थी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे मामला सुर्खियों में आ गया। इसे केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा में चूक माना गया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच सीओ चंदौसी अभिषेक यादव को सौंपी गई है।
मामला जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान के संज्ञान में भी लाया गया है। उन्होंने भी मामले की जानकारी ली है।