{"_id":"604538358ebc3ec5446dbd6f","slug":"taekwondo-competition-in-chandausi-chandausi-news-mbd3821346127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने पैर से तख्ते व पत्थर तोड़ किया अपनी कला का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने पैर से तख्ते व पत्थर तोड़ किया अपनी कला का प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में चंदौसी बाल विद्या मंदिर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी, किड्स ताइक्वांडो एकेडमी, सैंट थोमस ताइक्वांडो एकेडमी, लाइंस ताइक्वांडो एकेडमी के 85 खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक टेस्ट दिया। परीक्षक के रूप में मुरादाबाद से आए केशव थापा, महिला कोच जया रानी, रेखा, रचित व अंकुश राणा मौजूद रहे।
प्रमोशन टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने पैर से तख्ते व पत्थर तोड़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सीनियर खिलाड़ी व ब्लैक बेल्ड अभिनव, रिषभ, मोहक, पीयूष, कार्तिक, पूरब ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए।
इसके अलावा संभल ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि चंदौसी के ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। ये हमारे लिए बड़ी ही गर्व की बात है। भविष्य में अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए मेहनत व लगन जरूरी है।