फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tableaux spread the color of devotion in Maharishi Valmiki procession

Sambhal News: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में झांकियों ने बिखेरे भक्ति का रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tableaux spread the color of devotion in Maharishi Valmiki procession
संभल के मोहल्ला हौज भदेसराय से निकली मह​र्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद
चंदौसी(संभल)। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर मंगलवार को महर्षि प्रकटोत्सव समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। जहां-जहां से शोभायात्रा गुजरी, वहां-वहां उसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंगलवार को संजय बस्ती में शोभायात्रा का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मंजू दिलेर व पूर्व राज्य मंत्री साध्वी गीता प्रधान ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लवकुश, रामदरबार, राधाकृष्ण, शिव परिवार, हनुमान जी आदि झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा में शामिल मां काली अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। लोगों ने भी मां काली का स्वरूप धारण किए कलाकारों से गोला पूजन भी कराया। वहीं, भगवान स्वरूप धारण किए कलाकारों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला संजय बस्ती से शुरू हुई शोभायात्रा खुर्जा गेट, सैमर टोला, कैथल चौराहा, ब्रह्म बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट, फव्वारा चौक, गांधी रोड से संभल गेट होते हुए पुन: अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर राजू अनजान, प्रमोद वाल्मीकि, कैलाश चंद चटवाल, अजय राजभर, संजय राजौरी, अरविंद कुमार, अजय चौहान, मिलन वाल्मीकि, डीके वाल्मीकि, रॉकी वाल्मीकि, अनिल, विशाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed