फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tableaux captivated the hearts of people during the Bharat Milap procession.

Sambhal News: भरत मिलाप शोभायात्रा में झांकियों ने मन मोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tableaux captivated the hearts of people during the Bharat Milap procession.
हयातनगर में निकली भरत मिलाप शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
संभल। श्री आदर्श रामलीला कमेटी हयातनगर के तत्वावधान में भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

हयातनगर में सोमवार को शाम पुलिस चौकी से भरत मिलाप शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन उद्योगपति तरुण कुमार ने किया। मुख्य अतिथि कल्पना वार्ष्णेय ने दीप जलाकर शुरुआत की। शोभायात्रा पुलिस चौकी से मेन बाजार, पुरानी चुंगी होते हुए दशहरा मेला ग्राउंड पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ, प्रेम मंदिर, राधा कृष्ण, भरत शत्रुघ्न की झांकी शामिल रहीं। काली का अखाड़ा को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। दशहरा मेला ग्राउंड में श्रीराम और भरत का मिलाप देखकर लोगों की आंखें भर आईं। शोभायात्रा दिवाकर गुप्ता, अंकुर बजाज, दीपक गुप्ता, हेमंत कुमार, सुनील कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, काजलदीप वार्ष्णेय, नीरज बजाज आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed