फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Syndicate Bank changed name, 1.5 lakh customers change passbook and check book

सिंडीकेट बैंक में खाताधारक रहे 1.5 ग्राहक पासबुक और चेकबुक को 31 मार्च से पहले बदलवाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Syndicate Bank changed name, 1.5 lakh customers change passbook and check book
संभल/असमोली। सिंडीकेट बैंक का नाम बदलकर कैनरा बैंक हो गया है। बैकिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव का काम चल रहा है जो वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूरा हो जाएगा। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद मौजूदा चेकबुक और पासबुक काम नहीं करेगी। इसलिए सिंडीकेट बैंक के खाताधारक 31 मार्च तक चेकबुक और पासबुक प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

संभल जिले में एंचोड़ा कंबोह, असमोली, चंदौसी, संभल, सरथलखेड़ा, फत्तेपर सराय, बहजोई, रजपुरा, बबराला, गुन्नौर, नरौली में इसकी कुल 12 शाखाएं थीं। विलय के बाद सभी शाखाओं पर कैनरा बैंक का बोर्ड लग गया है। एलडीएम नीलेश परिहार का कहना है कि जिले में करीब 1.5 लाख खाताधारक सिंडीकेट बैंक की इन शाखाओं में थे जो अब कैनरा बैंक के खाताधारक बन गए हैं। इन खाताधारकों की पुरानी चेकबुक और पासबुक 31 मार्च वैध है। 31 मार्च के बाद मौजूदा चेकबुक और पासबुक काम नहीं करेगी। इसलिए ग्राहक असुविधा से बचना चाहते हैं तो 31 मार्च तक नई पास बुक और चेकबुक जारी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed