फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Syed Ferozeshah's fort will be rejuvenated

Sambhal News: सैयद फिरोजशाह के किले का होगा कायाकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Syed Ferozeshah's fort will be rejuvenated
संभल। फिरोजपुर स्थित किले पर संरक्षित स्मारक का बोर्ड लगाने के बाद पुरातत्व विभाग भूल गया था लेकिन, विभाग की ओर से अब उसी किले को सुरक्षित और संरक्षित की कार्ययोजना पर अमल शुरू हुआ है। साफ-सफाई शुरू कराई गई है। इससे पहले वर्ष-2017 में किले की मरम्मत और चहारदीवारी पर 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।बताया जाता है कि जिले के फिरोजपुर गांव में 1643 ई. में मुगल बादशाह शाहजहां के सेनापति सैयद फिरोज शाह यहां आकर बसे थे। आगरा में दुश्मनों की घेराबंदी किए जाने के बाद सैयद फिरोज खां ने फिरोजपुर में अपने ठहरने के लिए खुशनुमा किले का निर्माण कराया था इसलिए सैयद फिरोज शाह के ही नाम से इस गांव का नाम फिरोजपुर रखा गया। किले के भीतर भूमि पर एक बुर्ज और कुआं बना है। निकट ही मस्जिद है। किले और मस्जिद दोनों पुरातत्व विभाग से संरक्षित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि देखरेख न होने की वजह से किले की हालत जर्जर बनी हुई थी। हालांकि, वर्ष-2017 में पुरातत्व विभाग ने इसकी हालत पर गौर किया और किले की बाउंड्रीवॉल कराई। जिस पर करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। चूंकि अब सौंधन के किले को संवारा जा रहा है, तो प्रशासन का ध्यान फिरोजपुर के किले पर भी गया है। इसी क्रम में किले के आसपास साफ-सफाई शुरू कराई गई है। दो दिन से साफ-सफाई चल रही है। इस कार्य में लगे मजदूरों का कहना था कि इसे संवारने के लिए साफ-सफाई करने का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है। इसके बाद जल्द किला नया रूप में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

00000
जर्जर हालत होने से आए दिन गिरतीं हैं किले के द्वार की ईंटें
फिरोजपुर के प्राचीन किले की लंबे समय से जर्जर हालत है। किले के द्वार की ईंटें गिरती रहती हैं लेकिन किसी भी व्यक्ति या बच्चे महिला के चोट नहीं लगी। किले के आस पास रहने वाले लोग दिन भर किले के द्वार के नीचे से होकर गुजरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

इस ऐतिहासिक किले का निर्माण सैयद फिरोज शाह ने कराया था लेकिन कई वर्ष से किले की हालत जर्जर बनी हुई है। वर्ष-2017 में पुरातत्व विभाग ने किले के चारों ओर बाउंड्री कराई। अब किले को पुराने स्वरूप में लाने की कवायद हो रही है। इससे उम्मीद है जल्द किले की हालत सुधरेगी।

-मौलाना शरीफ आलम, मस्जिद के इमाम
0000
रोशन चौकी के पास था नौबतखाना
गांव फिरोजपुर के निवासी शेख साबिर हुसैन (100 वर्ष) बताते हैं कि उनके पूर्वज काले बख्श, ख्वाज बख्श, अली बख्श आदि फिरोज शाह के किले में रोशन चौकी पर नौबतखाना के दौरान नफीरी व नक्कारा बजाते थे, उनके पास इसकी सनद (पत्र) भी है। किले की सुरक्षा और संरक्षण की अब व्यवस्था की जा रही है, तो बेहद खुशी की बात है। वह बताते हैं कि सैयद फिरोज शाह ने 1643 में किले का निर्माण कराया था। उन्हीं के नाम पर हमारे गांव का नाम फिरोजपुर रखा गया।

00000
जिले में धरोहरों को सुरक्षित रखने की कवायद के क्रम में फिरोजपुर किले को संवारा जाएगा। पहले से किले की चहारदीवारी हो चुकी है। अब कायाकल्प कराने की योजना है। इसके अलावा और भी कार्य होंगे।
-डॉ.राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed