फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sweets being sold in shops without the knowledge of expiry date

संभल की प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर भी बिना एक्सपायरी की जानकारी के बिक रही है मिठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sweets being sold in shops without the knowledge of expiry date
संभल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का आदेश संभल के ज्यादातर मिठाई कारोबारियों पर लागू नहीं हो पा रहा है। अभी भी खुली मिठाइयां बिना एक्सपायरी की जानकारी के ही बेची जा रही हैं। जबकि आदेश में कहा गया था कि किसी भी खुली मिठाई को बेचने के दौरान उसके तैयार करने की तिथि और खराब होने की जानकारी काउंटर पर चस्पा किया जाना अनिवार्य है। यह हाल शहर की ज्यादातर मिठाइयों की दुकानों का है।
विज्ञापन

इन मिठाई की दुकान में प्रतिष्ठित दुकानें भी शामिल हैं। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का भी पूरी तरह ध्यान नहीं है। जबकि रक्षा बंधन का पर्व नजदीक है और मिठाई की बिक्री काफी बढ़ जाएगी। इसके बाद भी इधर उधर कार्रवाई कर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। रविवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर सबसे ज्यादा बिक्री मिठाई की होती है। जब ज्यादा बिक्री होती है तो लोग मिलावटखोरी भी शुरू कर देते हैं। जिससे मानव शरीर को हानि पहुंचती है। इसके अलावा कई कई दिन पहले से मिठाई तैयार कर रख ली जाती है। इसमें नियमों का उल्लंघन होता है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का आदेश है कि खुली मिठाई की एक्सपायरी व बनाने की तिथि काउंटर पर चस्पा की जानी चाहिए। जिससे ग्राहक को सही जानकारी हो सके लेकिन संभल में ज्यादातर मिठाई की दुकानों पर इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को ऐसी कई दुकान पर मिठाई बिकती नजर आई जहां एक्सपायरी और मिठाई बनने की जानकारी चस्पा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed