फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sweaters were not distributed to students till after one year, demonstrated

छात्रों को एक साल बाद तक नहीं बांटे स्वेटर, किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sweaters were not distributed to students till after one year, demonstrated
संभल। उच्च प्राथमिक विद्यालय निबौरा में छात्रों को सर्दी के मौसम में वितरण के लिए पहुंचे स्वेटरों का अब तक वितरण नहीं हो सका है। अब फिर से सर्दी शुरू हो गई है। वहीं, स्कूल में मिड डे मील के अनुसार भोजन भी नहीं बनाया जा रहा है। जिसके विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बच्चे मना करते हैं तो डांटा जाता है। मामले में जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। स्वेटर पिछले वर्ष के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी सिस्टम की बानगी देखिए छात्रों को सर्दी से बचाने के लिए स्कूलों में वितरण के लिए पहुंचे स्वेटरों का वितरण पिछले वर्ष से नहीं किया गया है। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के निबौरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में इसकी बानगी देखी जा सकती है। स्कूल में बोरों में बंद स्वेटर जमीन पर पड़े हैं। किताबें भी जमीन पर पड़ी हैं। लाजिमी ही इनका वितरण नहीं कराया गया है। जिस कारण यह विद्यालय के कक्ष में कैद हैं।
विज्ञापन

अभिभावक बदन सिंह ने कहा कि स्कूल के अध्यापक व्यवस्थाओं के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। स्कूल में कई साल से स्वेटरों का वितरण नहीं किया गया। यह स्वेटर अब कक्ष में पड़े हैं और किताबें भी धूल फांक रही हैं। कोई कुछ कहता है तो अभद्रता की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं डरा धमका बच्चों से स्कूल में झाडू़ तक लगवाई जा रही है। मेन्यू के अनुसार मिड डे मील नहीं बनवाया जा रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सत्यपाल, सुनील कुमार, कल्लू सिंह, हेमराज, जसवीर, अमर सिंह, प्रेमपाल, मुकेश कुमार, रघुवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को विद्यालय में दाल-रोटी बनने का दिन था, लेकिन दाल खत्म हो गई, जिसके चलते रोटी और आलू-बरी बनाए गए।
दयावती, रसोइया
मुझे अभी तक किताबें नहीं मिली हैं। पुरानी किताबों से जैसे-तैसे पढ़ाई कर रही हूं। कई बार अध्यापकों से किताबें देने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने अब तक किताबें नहीं दीं।

फिजा, कक्षा छह की छात्रा
विद्यालय में मिड डे मील मेन्यू के अनुसार ही बनाया जाता है। वितरण के लिए जो स्वेटर आए थे, उनका भी वितरण कर दिया गया था।
अमर सिंह, प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय निबौरा
उच्च प्राथमिक विद्यालय निबौरा में स्वेटरों का अब तक वितरण नहीं किया गया, यह गंभीर मामला है। मेन्यू के अनुसार ही मिड डे मील बनना चाहिए। बच्चों से काम कराया जाता है। यह एकदम गलत है। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई तय है।
मुंशीलाल पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed