फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Swami Govindananda reached Khaggu Sarai and performed Aarti in the temple

Sambhal News: खग्गू सराय पहुंचे स्वामी गोविंदानंद, मंदिर में की आरती, गदा लेकर खुद चले संभल के चर्चित सीओ

Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
सार

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने 46 साल बाद खुले संभल के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा की और विश्व कल्याण की कामना की। कर्नाटक से लाई गई हनुमान जी की प्रतिमा को तीर्थ यात्रा पर लेकर आए महाराज ने संभल में कल्कि भगवान के दर्शन कराए। रथयात्रा में सनातन संस्कृति के भव्य प्रदर्शन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
 

विज्ञापन
Swami Govindananda reached Khaggu Sarai and performed Aarti in the temple
संभल में रथयात्रा में शामिल स्वामी गोविंदानंद महाराज। - फोटो : संवाद

विस्तार

रथयात्रा लेकर संभल पहुंचे स्वामी गोविंदानंद सरस्वती बुधवार को संभल के मोहल्ला खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में भगवान की आरती की। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। स्वामी गोविंदानंद देशभर में हनुमान जी की प्रतिमा का भ्रमण करा रहे है।

विज्ञापन


उधर, बुधवार को भी 46 साल बाद खुले प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालु ने पहुंचकर पूजा की। यह मंदिर संभल में 1978 में हुए दंगों के बाद से बंद पड़ा था, जो पुलिस प्रशासन के सहयोग से 14 दिसंबर को खोला गया था।
विज्ञापन


गोविंदानंद महाराज कर्नाटक राज्य के जिला कोप्पल विजयनगर अंतर्गत किष्किंधा, जो पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की जन्मभूमि है, वहां से हनुमान जी की प्रतिमा को भारत भ्रमण पर लेकर निकले हैं। कर्नाटक के मंदिर में प्रतिष्ठित की जाने वाली हनुमान जी की प्रतिमा को देश में तीर्थ यात्रा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रतिमा को भगवान श्री कल्कि के दर्शन कराने के लिए संभल में कल्कि भगवान के दर्शन के लिए लाया गया। बुधवार को खग्गूसराय, शंकर चौराहा समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रथ द्वारा ही भव्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने दर्शन किए।

रथयात्रा में सनातन संस्कृति का विशेष प्रदर्शन देख लोग चकित रह गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सोनू चाहल, रीपिल चौधरी भी मौजूद रहे। इन्होंने रथयात्रा में भागीदारी करते हुए आरती में भाग लिया।

गदा लेकर खुद चले संभल के सीओ

सीओ अनुज चौधरी नगर के मोहल्ला खग्गू सराय में रथयात्रा के साथ थे। वे खुद ही हनुमान जी की गदा लिए चल रहे थे। खग्गू सराय से वे अस्पताल चौराहे तक रथयात्रा के साथ में रहे और गदा थामे रहे। इस दौरान भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed