{"_id":"68f3e8cf210bcf01d0096a97","slug":"swadeshi-mela-poets-captivated-the-hearts-at-the-shri-ram-poetry-and-song-evening-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123842-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी मेला : श्रीराम काव्य व गीत संध्या में कवियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी मेला : श्रीराम काव्य व गीत संध्या में कवियों ने मोहा मन
विज्ञापन
चंदौसी के गांधी पार्क में चल रहे स्वदेशी मेले में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित बच्चे। स्रोत आ
- फोटो : samvad
चंदौसी(संभल)। कंपनी बाग में चल रहे स्वदेशी मेला में शुक्रवार रात श्रीराम काव्य और गीत संध्या में कवियों व गायकों की प्रस्तुतियों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सभागार जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। शुक्रवार रात कंपनी बाग में आयोजित श्री राम काव्य औरा गीत संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिनिधि रामपाल सिंह, एसडीएम आशुतोष तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय और रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज की प्राचार्या अंजू सिंह रहीं।
कार्यक्रम की शुरूआत में कवियत्री डॉ. दुर्गा टंडन ने हर शब्द में राम और हर भाव में भक्ति की अविरल धारा बहती रही कविता सुनाकर दर्शकों की खूब बाह वाही बटोरी। फिर विनीत आशना ने अपने गीत में राम के प्रति नई पीढ़ी की भावनाओं को रेखांकित किया।
प्राचार्या डॉ. अंजू सिंह ने प्रेम और आस्था का संदेश देने वाले काव्य पाठ प्रस्तुत किए। वहीं, रमेश अधिर और आचार्य रितुपर्ण ने अपने काव्य पाठ और गीतों से सभागार में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, आशीष शुक्ला, तरुण नीरज, लोकेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, मनोज कठेरिया, टीएस पाल, पूनम अरोड़ा, प्रजीत लालू, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।