फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   suspected death of woman in sambhal

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
suspected death of woman in sambhal
कुढ़फतेहगढ/चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव सोतीपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के भी पहुंच गए और विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष से भिड़ गए। विवाहिता की मौत और मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं तथा मायके एवं ससुराल पक्ष के सात लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई हैं। भुडासी
विज्ञापन

थाना कुढ़ क्षेत्र के गांव सोतीपुरा निवासी जीतू कुमार की शादी जनपद रामपुर के थाना शाहबाद के गांव भुड़ासी निवासी फूल सिंह की पुत्री प्रवेश उर्फ नन्ही के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका की ससुराल पक्ष के सागर सिंह ने बताया कि प्रवेश को शादी से पहले टीवी की बीमारी थी। जिसका सहारनपुर से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अचानक तबियत खराब हुई, तो उसे उपचार के लिए अमरपुरकाशी ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए उपचार करने से इंकार कर दिया। विवाहिता को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर ले आए। बुधवार की सुबह प्रवेश के मायके वाले यहां पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका प्रवेश के चाचा ने बताया कि उन्हें मंगलवार की रात नौ बजे भतीजी की तबियत खराब होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद मध्य रात्रि को उसकी मौत की सूचना मिली। जिस पर हम लोग बुधवार की सुबह ग्यारह बजे अन्य परिजनों के साथ भतीजी की ससुराल सोतीपुरा पहुंचे। हम लोगों को शव के पास नहीं जाने दिया गया और भतीजी के ससुराल पक्ष के युवक ने उनका हाथ पकड़ कर रोक लिया। इसी बात पर कहासुनी होने लगी और ससुराल पक्ष के लोग हम से भिड़ गए। मारपीट में मेरी पत्नी के आंख में चोट आई है, मेरे कपड़े फाड़ दिए। घटना की तहरीर पति जीतू, ससुर सागर सिंह व सास के विरुद्ध थाने में दी गई है।

ग्राम सोतीपुरा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। जिसमें विवाहिता का शादी से पूर्व ही टीवी का उपचार चलना बताया गया हैं। मृतका के चाचा प्रेमपाल की ओर थाना को सूचना दी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
रकम सिंह, थाना प्रभारी, कुढ़फतेहगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed