{"_id":"673d0635af4ea85d8b0bc634","slug":"supply-will-be-halted-for-seven-hours-in-nine-localities-including-deepasarai-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116593-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दीपासराय समेत नौ मोहल्लों में सात घंटे ठप रहेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दीपासराय समेत नौ मोहल्लों में सात घंटे ठप रहेगी आपूर्ति
Wed, 20 Nov 2024 03:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला दीपासराय समेत नौ मोहल्लों की जर्जर हो चुकी बिजली लाइन बुधवार को आरडीएसएस योजना के तहत बदली जाएगी। जिसके चलते इन मोहल्लों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक काम होगा। इस अवधि में नगर के मोहल्ला दीपासराय, हातिमसराय, रायसत्ती, कटरा मूसा खां, डेरा सराय, लोधी सराय, इंड्रस्ट्रीयल आदि को बिजली नहीं मिलेगी। वहीं, पोषित अन्य क्षेत्र को भी आपूर्ति नहीं मिलेगी। लिहाजा उपभोक्ता पहले से अपना काम निपटा लें और कार्य में सहयोग दें। ताकि कार्य आसानी से जल्दी निपट जाए।