फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Supply to 18 villages will be disrupted from 7 am to 5 pm.

Sambhal News: सुबह सात से शाम पांच बजे तक 18 गांवों की आपूर्ति रहेगी बाधित

Thu, 23 May 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 23 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Supply to 18 villages will be disrupted from 7 am to 5 pm.
संभल। बिजली उपकेंद्र टांडाकोठी पर आज क्षमता वृद्धि का कार्य होगा। इस कारण बिजलीघर से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। उपकेंद्र की क्षमता 15 एमवीए से बढ़कर 20 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र टांडाकोठी के तीन फीडर बेला, मढ़न और गुमसानी के करीब 18 गांवों को आपूर्ति होती है। कार्य के दौरान इन्हीं से जुड़े गांवों में आपूर्ति बाधित रहेगी। मालूम हो कि लंबे समय से उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते यहां एक 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाना है। सुबह में सात बजे से यह कार्य शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे तक कार्य निपट जाएगा। इस अवधि में आपूर्ति ठप रहेगी। एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि सभी सामान बिजलीघर पहुंच गया है। सिर्फ काम होना बाकी है। जल्द ही कार्य को निपटवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। एक्सईएन ने बताया कि असमोली, सैदपुर जसकोली विद्युत उपकेंद्र पर भी क्षमतावृद्धि का काम होना है, इसकी भी स्वीकृति मिल गई है। जल्द क्षमतावृद्धि कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed