फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sunshine remained ineffective in the midst of melting, chilled people

गलन के बीच धूप रही बेअसर, ठिठुरे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sunshine remained ineffective in the midst of melting, chilled people
चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर कोहरे में आती ट्रेन। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
संभल। शीतलहर चलने से पिछले कई दिनों से सर्दी कहर बरपा रही है। मंगलवार को दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन गलन के कारण धूप बेअसर रही। मंगलवार को न्यूनतम सात और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया। पिछले कई दिनों से शीत लहर चल रही है। सुबह कोहरे की चादर और दिन में छाए बादल के कारण ठंड के प्रकोप से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। मंगलवार को दोपहर बाद धूप निकली, तो मौसम साफ हो गया, मगर गलन भरी ठंड के आगे बेअसर साबित हुई। लोग आग के सहारे बैठे नजर आए, वहीं ठंड के प्रकोप के चलते बाजार में भीड़ कम दिखाई दी। अंधेरा होते ही ठंड फिर चरम पर पहुंच गई। अभी मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। अगले तीन चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। आने वालों दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि माह के अंत में मौसम साफ होने की उम्मीद है। बताते चले कि मौसम भले ही गलन भरा हो लेकिन अभी किसी भी फसल को नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed