फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   suicide for debt

कर्ज से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
suicide for debt
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कर्ज से परेशान होकर फंदे से लटक कर जान दी है। परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। बिना कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रविवार की सुबह 6 बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। यह कदम युवक ने कर्जदारों से परेशान होकर उठाया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक ने सरायतरीन निवासी एक भट्ठा स्वामी को 15 लाख रुपये का कर्ज अपने रिश्तेदारों से दिला दिया था। जिसमें भट्ठा स्वामी ने दस लाख रुपये तो वापस कर दिए। लेकिन पांच लाख रुपये देने में परेशान करने लगा। शनिवार को रिश्तेदार घर पर आए थे उन्होंने रुपयों की मांग की और युवक को भट्ठा स्वामी के पास ले गए। इसी दौरान विवाद हो गया।
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर युवक मानसिक परेशान हो गया और रविवार की सुबह कमरे में शव लटका मिला। परिजनों ने बताया कि युवक भट्ठा स्वामी की गाड़ी पर चालक के रूप में कार्यरत था। लेकिन दोस्ती होने पर रिश्तेदारों से रुपये उधार दिला दिए थे। वहीं जब परिजनों ने कार्रवाई का इरादा किया तो भट्ठा स्वामी ने पंचायत के सामने सभी रुपये देने का वादा किया है। इसी के चलते कोई कार्रवाई नहीं कराई गई और युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed