फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   suicide by hanging by advocate

युवा अधिवक्ता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Tue, 20 Mar 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 20 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
suicide by hanging by advocate
Syrian blogger hanging
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खडुआ में एक युवा अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन



बुद्धनगर खडुआ निवासी अधिवक्ता अनूप कुमार (25) ने रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता के परिजनों ने बताया कि अनूप रात कमरे में टीवी देखकर सो गया। सुबह जब देर तक नहीं उठा और कचहरी जाने का समय हो गया तो पिता ने दरवाजा खटखटा कर जगाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिजन चिंतित हो गए।
विज्ञापन



परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गए। अधिवक्ता कुंडे में फंदा डालकर फांसी पर झूल रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मौके पर परिजनों ने अधिवक्ता द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed