फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students will take training in three advanced courses in modern workshop in ITI.

Sambhal News: आईटीआई में आधुनिक वर्कशॉप में तीन एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण लेंगे विद्यार्थी

Sun, 08 Sep 2024 05:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 08 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Students will take training in three advanced courses in modern workshop in ITI.
चंदौसी (संभल)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 3.5 करोड़ की लागत से तैयार आधुनिक वर्कशॉप में 10 सितंबर से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। जिसमें विद्यार्थी तीन एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इससे रोजगार के सुलभ अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे।
विज्ञापन


टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से सरकार ने साढ़े तीन करोड़ की लागत से बदायूं रोड स्थित आईटीआई में आधुनिक वर्कशॉप का निर्माण कार्य शुरू कराया था। आधुनिक संसाधनों, मशीनों व अन्य सुविधाओं से युक्त वर्कशॉप अब बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से नए सत्र में तीन एडवांस कोर्स मैकेनिक इलेक्टि्रक व्हीकल्स व एडवांस प्लम्बिंग और मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन को शुरू किया गया था। इन एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को 10 सितंबर से आधुनिक वर्कशॉप में दिया जाएगा। इस वर्कशॉप में लगभग दो करोड़ की लागत से आधुनिक कंप्यूटर युक्त छह क्लास रूम, एडवांस रोबोटिक मशीन, एक इलेक्ट्रोनिक कार, एक डीजल पिकअप और दो बैटरी से चलने वाले ई- टेंपो की आपूर्ति भी हो चुकी है। इसके साथ ही सामानों की कटिंग करने वाली मशीन, मशीनों का लेआउट, पेंट बूथ मशीन, प्लंबरिंग लैब के साथ ही अन्य सुविधाएं भी वर्कशॉप में उपलब्ध है। इन मशीनों के माध्यम से विद्यार्थी एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर असानी से नौकरी को पा सकेंगे।
विज्ञापन




.....................

टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से बनी आधुनिक वर्कशॉप में तीन नए एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण दस सितंबर से विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इस वर्कशॉप को काफी आधुनिक बनाया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. नरेंद्र सिंह पाल, प्रधानाचार्य, आईटीआई चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed