{"_id":"683dfb5d84a9358a7e038582","slug":"students-were-given-information-about-subject-selection-and-career-options-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-123245-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विद्यार्थियों को दी विषय चयन व कॅरिअर विकल्पों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विद्यार्थियों को दी विषय चयन व कॅरिअर विकल्पों की जानकारी
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में बीए व बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी एक दिवसीय कार्यशाला हुई। सोमवार को हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम संरचना, विषय चयन व कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सत्र में प्रवेश नवनिर्मित विश्वविद्यालय गुरु जम्भेश्वर, मुरादाबाद की ओर से समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। इसके लिए महाविद्यालय की तकनीकी टीम ने विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल का लिंक उपलब्ध कराते हुए पूरी जानकारी दे दी है।
डॉ. गीता ने कहा कि उच्च शिक्षा में विषयों का सही चयन भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, अन्य विषय विशेषज्ञों ने बीए व बीकॉम. पाठ्यक्रमों की संरचना, प्रवेश योग्यता व विषय संयोजन आदि पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
इस बीच विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थी सुबह आठ से शाम तीन बजे तक महाविद्यालय के कार्यालय में पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थी को प्रवेश मिलेगा।