फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students understood the working of police and misconceptions were cleared

Sambhal News: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, दूर हुईं भ्रातियां

Sun, 19 Jan 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Students understood the working of police and misconceptions were cleared
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

एफआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया। कोतवाली प्रभारी ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम, एफआईआर, अपराध रजिस्टर के बारे में बताया। छात्राओं ने महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व कंप्यूटर कक्ष में जाकर वहां होने वाली कार्रवाई के बारे में भी ली।

शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत एफआर इंटर कॉलेज की छात्राएं चंदौसी कोतवाली पहुंचीं। छात्राओं ने प्रहरी कक्ष, शिकायत पटल, सभागार, विवेचना कक्ष, प्रथम सूचना रिपोर्ट कक्ष, हवालात, बैरक आदि के बारे में कोतवाली प्रभारी रेनू सिंह से जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के जिज्ञासा भरे सवालों के जवाब भी दिए। पुलिस ने समझाया की बच्चों को मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। ताकि, साइबर ठगी का शिकार न हो जाएं। किसी भी समस्या पर पुलिस का सहयोग लें और जांच में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहां महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई और कार्रवाई होती है। शिकायत करने वाली महिलाओं या छात्राओं के नाम गोपनीय रखे जाते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वसीमुद्दीन, मोहम्मद हनीफ, पंकज बोखंडी, भावना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed