फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students took out a rally to make them aware of road safety

छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Students took out a rally to make them aware of road safety
चंदौसी। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर बहजोई रोड स्थित स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं स्लोगन, नारे व पोस्टरों के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते चल रहे थे। साथ ही बाइक चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने की अपील कर रहे थे। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने युवाओं को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार बिंद्रा, डा. सर्वेश कुमार, केडी शर्मा, अनुज शर्मा, विमलेश मिश्रा, सुहेल आलम, प्रमोद कुमार गंगवार, सचिन गुप्ता, भारत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed