{"_id":"680fdd4da2701dc1110f6ac7","slug":"students-protested-due-to-delay-in-exam-results-chandausi-news-c-204-1-chn1001-119612-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परीक्षा परिणाम में देरी होने पर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परीक्षा परिणाम में देरी होने पर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्रों ने परीक्षा परिणाम में देरी होने पर सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने उनके वोकेशनल सब्जेक्ट के अंक विश्वविद्यालय नहीं भेजे। जिस वजह से उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ।
सोमवार को विद्यार्थियों ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार का घेराव कर उन्हें बताया कि अब तक उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के वोकेशनल विषय के नंबर विश्वविद्यालय को नहीं भेजे गए हैं। जिस वजह से उनके परीक्षा परिणाम में देरी हो रही है। साथ ही बताया कि अगले सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है। लेकिन विश्वविद्यालय ने अगले सेमेस्टर की परीक्षा फार्म भरने की तिथि अब आठ मई घोषित कर दी है। इसके बाद भी छात्र- छात्राओं के परीक्षा फार्म कॉलेज द्वारा जमा नहीं किए जा रहे और न ही उनकी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
प्राचार्य ने छात्रों को जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद विद्यार्थी चले गए। इस अवसर पर गौरव पाल, गर्वित पाल, गुलशन मौर्य, हिमांशु शर्मा, रोहित ठाकुर, अमित, नितिन शर्मा, अंशिका, शिवानी आदि मौजूद रहे।